• February 25, 2026 2:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पानी भरे गड्‌ढ़े से मिली लाश, समीप में रखी थी शराब…

ByReporter Pranay Raj

Oct 31, 2021

सौरभ – 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को सीमा गांव के खंधा स्थित पानी भरे गड्‌ढ़े से युवक की लाश बरामद की। मृतक प्रभु साव का 35 वर्षीय पुत्र राजेश साव है। पुलिस शव के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। समीप से शराब भरा 4 ग्लास बरामद हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को नशे और जुए की लत थी। अपनी सारी संपत्ति व जुआ और नशा में खर्च कर दिया। बुरी आदतों के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।