• November 20, 2025 7:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर की मिली हरनौत में लाश, हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Sep 16, 2021

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप पानी भरे पईन से लापता होम्योपैथिक डॉक्टर की लाश बरामद की। मृतक नगर थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी स्व. केशव ठाकुर के 65 वर्षीय पुत्र डॉ. सुरेश प्रसाद हैं। चिकित्सक वर्षों से हरनौत के मछली मंडी के समीप प्रैक्टिस करते थे। सोमवार की शाम से वह लापता हो गए। पुत्र ने चिकित्सक के लापता होने की मौखिक सूचना पुलिस को दी थी। बड़े पुत्र अनिल ठाकुर के ब्यान पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत का केस दर्ज किया।
हालांकि, छोटा पुत्र गौतम व अन्य परिजन लूट के दौरान हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिवार ने सवाल उठाया कि अगर दुर्घटना हुई तो जेब से रुपए कैसे गायब हो गए। थैले की शीशी भी नहीं फूटी। इसके अलावा शव सड़क पर होनी चाहिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुत्र के बयान पर दुर्घटना में मौत का केस अज्ञात वाहन पर दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।