• June 7, 2025 12:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली लाश, जानें घटना..

Dec 30, 2021

रोहित – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव में विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतका गौतम कुमार की 20 वर्षीया पत्नी प्रिती कुमारी है। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। हालांकि, मायके के परिजनों का पुलिस बयान नहीं ले सकी है। थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।