• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरनौत में कुआं से मिली लाश, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jan 17, 2023

राज – 7903735887 

हरनौत बाजार के बीच बाजार की मिट्ठी कुआं से मंगलवार को युवक का शव बरामद किया गया। काफी देर बाद मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बघार गांव निवासी अर्जुन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अदालत पासवान के रूप में की गयी है। वह हरनौत बाजार की एक मिठाई दुकान में कारीगर का काम करता है। यह हत्या है या आत्महत्या स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन भी कुछ कहने से बच रहें हैं।

सुबह में लोग मंदिर के पास गये तो कुएं में छहला रहे शव पर नजर पड़ी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कई घंटे बाद उसकी पहचान हो पायी। परिजन हत्या की आशंका जता रहें हैं। उनका कहना है कि वह खन्नु हलवाई की दुकान में काम करता था। दो जनवरी को घर से हरनौत आया था। दो दिन पहले परिवार के लोगों से बात भी हुई थी। मंगलवार को शव मिलने की सूचना मिली। हालांकि, हत्या का कारण नहीं बता रहें हैं। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे। शव परिजन को सौंप दिया गया है।