• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटियों ने बढ़ाया नालंदा का मान तो सम्मान करने की लगी होड़…

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2022

रोहित – 7903735887 

बेटियों ने जिले का मान बढ़ाया तो सम्मान करने की होड़ लग गयी। बैडमिंटन खिलाड़ी अन्नु प्रकाश व प्रिंसी गुप्ता ने बिहार राज्य सिनीयर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। गुरुवार की शाम आईएमए हॉल में समारोह आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्हें पांच-पांच हजार की नगद राशि दी गयी। साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया है। उनसे प्रेरणा प्राप्त कर जिले के अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव मासूम हसन ने दोनों को शुभकामना देते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में बैडमिंटन का भविष्य अच्छा है। दो बालकों का चयन भी राज्यस्तरीय एकलव्य विद्यालय के लिए किया गया है। मौके पर अनिता गुप्ता, जोसेफ टीटी, विकास रंजन, अरविंद कुमार, नजराना खान, दीपक चंद सुचंती, मनोज कुमार, डॉ. नीरज, अभिषेक कुमार, ऋषभ जैन, सौरव कुमार, साहिल, आमिर, सिद्धार्थ गौतम, जुनैद, सविता आदि मौजूद थे।