• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां के श्राद्ध कर्म के दौरान बेटी की मौत, छोटी बहनों को बचाने में गंवाई जान….

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2022

सौरभ  – 7903735887 

चिकसौरा थाना क्षेत्र के चमंडी गांव में मां के श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में स्नान कर रही छोटी बहनों को बचाने में बड़ी की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण भावुक हो गए। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजा के लिए जाम लगा दिया। मृतका परमानंद ठाकुमर की पुत्री अंजलि कुमारी है। जाम की सूचना पाकर सोलापुर पुल के समीप पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। तीन घंटे बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक परिजन को उपलब्ध कराया गया। तब मार्ग से जाम हटा।

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के मां का श्राद्ध कर्म चल रहा था। बहनें नदी में स्नान करने गई थी। नहाने के दौरान दो छोटी बहनें नदी में डूबने लगी। बहनों को डूबते देख किशोरी उन्हों बचाने के दौरान डूब गई। जिससे उसकी जान चली गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना पाकर बीडीओ प्रिया कुमारी, थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश मौके पर पहुंच गए। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। मुखिया मुकेश पासवान ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार की सहायता उपलबध कराई। तब मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।