• June 17, 2025 7:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर के फर्श पर मिली बहू की लाश, पति गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव में बाइक के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका शैलेंद्र मांझी की 22 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी थीं। कांड के बाद ससुराली परिवार फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छिपे पति को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका लड्‌डू मांझी की पुत्री थीं। परिवार ने बताया कि चार साल पहले काजल की शादी हुई थी। उसे दो बच्चे थे। पति डेढ़ लाख की बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों से सूचना पाकर मायके के परिजन बेटी ससुराल पहुंचे। जहां घर के फर्श पर काजली की लाश मिली। परिवार पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहा है।
थानाध्यक्षक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पति को हिरासत में लिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई होगी।