• June 25, 2025 7:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बेटियों को जन्म देने पर बहू को निकाला, इंसाफ के लिए लगा रही थाना का चक्कर…

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2022

राजा – 7903735887 

दो बेटियों को जन्म देने के बाद ससुराल के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र स्थित हड़िया गांव निवासी प्रिती कुमारी इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। उसने बताया कि उसकी शादी 2015 में राजगीर थाना क्षेत्र में हुई थी। दो बच्ची होने के बाद ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। दो बार जबरन उसका अबार्शन कराया गया। इसके बाद उसे घर से बाहर कर पति ने दूसरी शादी कर ली। उसने जनवरी में राजगीर थाना में मुकदमा कराया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता महिला थाना में गुहार लगाने के लिए पहुंची थी।