• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां के सामने बेटी ने तोड़ा दम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2021

राजा – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के सौरे गांव के पास शुक्रवार की रात दूसरे वाहन से चकमा खाकर, अनियंत्रत हो ऑल्टो कार पलट गई। घटना में सवार किशोरी की मौत हो गई। जबकि, मां समेत चार लोग जख्मी हो गए। किशोरी परिवार के साथ बारात जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतका सौरे गांव निवासी स्व. उमेश प्रसाद की 14 वर्षीया पुत्री सुरुचि कुमारी है।

परिजनों ने बताया कि किशोरी अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ कार पर सवार हो बिहारशरीफ बारात जा रही थी। उसी दौरान दूसरे वाहन से चकमा खाकर कार, कार पलट गई। जिससे किशोरी की जान चली गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मृतका की मां ने अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।