• June 7, 2025 12:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घरेलू कलह से आहत युवक का खतरनाक फैसला…

Jul 10, 2021

आशीष – 7903735887 

बेना थाना अंतर्गत बाजार इलाके में शनिवार को घरेलू कलह से आहत युवक ने खतरनाक फैसला लेते हुए अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। मृतक रामधीन यादव का 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार है। ग्रामीणों की मानें तो घर में विवाद होने के बाद युवक ने जहर खा ली। जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, परिजन बीमारी से मौत की बात बता रहे हैं।

घटना की सूचना के बाद आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।