• June 6, 2025 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी, महिला समेत दो की गयी जान , जांच में जुटी पुलिस …..

Aug 22, 2022

सौरभ – 7903735887 

कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव में सोमवार की सुबह खेत देखने गये 52 वर्षीय विपीन सिंह की मौत करंट लगने से हो गयी। लोगों ने बताया कि बिजली प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था। घटना पर प्रखण्ड प्रमुख राजीव कुमार ने दुख व्यक्त करने के साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हरनौत में मिला बुजुर्ग महिला का शव

हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास रामप्रीत चौहान की 60 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी का शव मिला है। मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया करंट से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।