• June 6, 2025 9:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चा चोरी में सीएस के तेवर तल्ख, क्लिनिक पर गिरेगी गाज…

Feb 9, 2022

सौरभ – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के गौतम बुद्धा निजी क्लिनिक से बच्चा चोरी के बाद सीएस के तेवर तल्ख हैं। अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही क्लिनिक पर सख्त कार्रवाई कर सकती है। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस नजजात को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस दावा कर रही है कि चोर महिला की पहचान कर ली गई है। इस मामले में नवजात के पिता बबन मांझी ने आशा कर्मी समेत दो महिला को आरोपित किया है।

सीएस डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गौतम बुद्धा क्लिनिक का निबंधन नहीं कराया गया है। क्लिनिक अवैध तरीके से संचालित हो रही थी। दो दिनों के अंदर क्लिनिक को सील किया जा सकता है। साथ ही संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नवजात की चोरी करने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।