• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली सीएसपी संचालक की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 3, 2022

राजा – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत बाईपास स्थित इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक की लाश बुधवार की रात फंदे पर लटकी मिली। परिजन खाना लेकर आए थे। तब घटना का खुलासा हुआ। मृतक थाना क्षेत्र के घोस्तामा गांव निवासी गौरव कुमार सिलाव में रहकर ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे थे। पुलिस खुदकुशी का अंदेशा जता रही है। हालांकि, कारणों का पता नहीं चल सका है।
रिश्तेदारों ने बताया कि रात में परिजन खाना लेकर सेंटर आएं। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। तब दरवाजा तोड़ गया। अंदर संचालक की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि परिजनों ने मौत को ले किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।