• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फर्जी पुलिस वाहन से हथियार संग बदमाश गिरफ्तार, सायरन बजाते…

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2023

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी पुलिस कार जब्त की। वाहन सवार की तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार-कारतूस मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी संजीव सिंह का पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपक राज उर्फ एमटीएस है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस सड़क पर अलर्ट थी। उसी दौरान एक लग्जरी कार, जिसमें लाल एवं ब्लू रंग की बार लाइट लगी थी। चालक लाइट जलाकर व सायरन बजाते हुए आ रहा था।
पुलिस को देख वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। चालक की तलाशी लेने पर उसे पास से एक देसी माउजर, 6 कारतूस, दो मोबाइल बरामद हुआ। जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश पर कई केस दर्ज है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, ओम किशोर सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।