• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार हत्या में दाह संस्कार से इंकार, पुलिस की फजीहत

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के मसिया बिगहा गांव में बदमाश ने गोली मार अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक के पिता को भी गोली मार दी गई थी। अगले दिन परिवार ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक 45 वर्षीय धर्मवीर पासवान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा उनकी फजीहत की गई।

हंगामा की सूचना पाकर सदर डीएसपी आ गए। इसके बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। मृतक के पिता छोटन पासवान ने गांव के छोटू महतो को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने फरार आरोपी के घर की तलाशी ली। जहां से एक पिस्टल व 9 कारतूस बरामद हुआ। चर्चा है कि आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध था। आपत्ति जनक हालत में पकड़े जाने के बाद झगड़ा होने लगा। पिता-पुत्र समझाने गए थे। उसी दौरान दोनों को गाली मारी गई। पुत्र के सिर में दो गोलियां लगने से मौत हो गई।

डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दो पक्षों के बीच विवाद में सुलह के दौरान घटना हुई।