• June 7, 2025 12:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉग स्ट्रीट के आतंक पर निगम शांत…

Nov 13, 2021

राजा – 7903735887 

नगर निगम के पास डॉग स्ट्रीट से निपटने के लिए किसी भी तरह की योजना नहीं है। आवारा कुत्तों के आतंक से नागरिक परेशान हैं। शनिवार को बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा के समीप पागल आवारा कुत्ते ने 8 साल की बच्ची को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

जख्मी कुमार राजीव रंजन की पुत्री यशराज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बच्ची क्रिकेट खेल रही थी। उसी दौरान पागल कुत्ते ने काटकर उसे जख्मी कर दिया। बुद्धिजीवियों ने बताया कि हर दिन सैकड़ों लोग कुत्ते का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम के पास आवारा कुत्तों से निपटने के लिए किसी भी तरह की योजना नहीं है।