• February 25, 2026 2:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठेकेदार की गोली मार हत्या, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Mar 9, 2023

रोहित – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के दयाराम नगर गांव में होली की रात बदमाशों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 32 वर्षीय महेश मांझी ठेका पर मकान निर्माण का काम करते थे। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। शराब बेचने के विरोध पर गांव के धंधेबाजों पर हत्या का आरोप लगा है। पत्नी गुलाबी देवी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें शराब धंधेबाज पुतूल चौधरी, संजय चौधरी समेत अन्य को आरोपित किया गया है। परिवार ने बताया कि गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहाथा। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर महेश मांझी की हत्या कर दी। घटना के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गया।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।