• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर ठेकेदार की गई जान, वार्ड सदस्य जख्मी…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2021

सूरज – 7903735887 

 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास ट्रक के टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की जान चली गई। वहीं, वार्ड सदस्य जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक, ट्रक समेत फरार हो गया। मृतक जगदीशपुर तियारी गांव निवासी राजेंद्र पासवान के 21 वर्षीय पुत्र उदय कुमार है। युवक पंचायत में ठेकेदारी का काम करता था। जख्मी वार्ड सदस्य रंजीत सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी ने बताया कि ठेकेदार के साथ वह बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उदय को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। अज्ञात ट्रक पर केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।