• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- कांग्रेसियों ने दिवंगत साथी को दी श्रद्धांजलि, जानें किनकी हुई मौत …..

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2021

आशीष – 7903735887 

धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में इस्लामपुर के प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत हैदर अली अंसारी की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि वे जीवनभर पार्टी के सच्चे सिपाही रहे। 8 वर्षों तक लगातार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया। उनके निधन से पार्टी का अपूरणीय क्षति हुई है। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जितेन्द्र प्रसाद सिंह, खुशनुद मलिक, मुन्ना पांडेय, गुरुसहाय प्रसाद, विवेका कांत कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल हुए।