• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2021

राज – 7903735887

जिला कांग्रेस कार्यालय धनेश्वरघाट स्थित राजेन्द्र आश्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर, साबुन व जीवन रक्षक दवाईयां बांटी। साथ ही लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गयी।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय के बाहर जरुरतमंदों के बीच सामान बांटे गये। साथ ही सड़क पर चलने वाले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी किये गये गाईडलाइन का पालन करने की अपील की। मौके पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह, नवप्रभात प्रशांत, मुन्ना पांडेय, बच्चू सिंह, फवाद अंसारी, महताब आलम, राजीव रंजन कुमार, उदयशंकर कुमार, उस्मान गनी, पंकज कुमार, एसएम हुसैन आदि मौजूद थे।