• June 6, 2025 11:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकलेगी साइकिल जुलूस ….

Jul 11, 2021

राज – 7903735887 

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। 14 जुलाई को साइकिल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने  धनेश्वरघाट मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि शहर में जबतक पार्किंग जोन नहीं बनाया जाता और चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं की जाती तबतक जनता से जुर्माना वसूलने का अधिकार नहीं बनता। जनता के उपर जबर्दस्ती कानून का डंडा चलाया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध कर जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन करेगी। बैठक में पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, सर्वेश कुमार, सलीमउद्दीन, उदय शंकर कुमार कुशवाहा बच्चू सिंह, नंदू पासवान, अजय यादव, मुन्ना पांडेय, फवाद अंसारी, मौजूद थे