• November 20, 2025 7:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार्यकर्ताओं को डिजीटल प्रशिक्षण देगी कांग्रेस ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2022

सूरज – 7903735887 

कांग्रेस अपने युवा कांग्रेस को डिजीटल प्रशिक्षण देगी। मंगलवार को 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिला कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर लगेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने व युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर दो-दो कार्यकर्ता नियुक्त किये जाएंगे। यह कार्यकर्ता अपने बूथों पर 50 महिला और 50 पुरुष सदस्य बनाएंगे। इस काम के लिए जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एनरोलर नियुक्त किया गया है। इसस पहले 15 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें व चार मुख्य एनरोलर को प्रशिक्षण दिया गया था। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को कार्यकर्ताओं को डिजीटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के कई पदाधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।