• November 20, 2025 6:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – योग दिवस: खास के साथ आमलोगों ने योग कर दिया निरोगी काया का संदेश…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2023

सूरज – 7903735887 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर खास के साथ आमलोगों ने योग कर निरोगी काया का संदेश दिया। शहर के एनसीसी कार्यालय में मंत्री श्रवण कुमार, श्रमकल्याण केंद्र के मैदान में नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने योग कर नागरिकों को उसके लिए प्रेरित किया।
मंत्री ने बताया कि योग से इंसान निरोग रह सकता है। इसके लिए नियमित योग करने की जरूरत है। भागदौड़ की जिंदगी में लोग योग के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। समय निकालकर हर दिन योग किया जाए तो शरीर से बीमारियों काे भगाया जा सकता है।