• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति ने कहा संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरित

Sep 29, 2023

राज – 7903735887 

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से उपराष्ट्रपति, पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां छात्रों और प्राध्यापकों के साथ संवाद किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावा देश-विदेश के कई छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

उपराष्ट्रपति पहली बार नालंदा यूनिवर्सिटी आकर काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने राजगीर की वादियों के बारे में भी चर्चा की। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक गुरु के रूप में छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवाल का सरलता पूर्वक जवाब दिया।
वही, उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्था पर किये जाने वाले टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होनें कहा कि संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करने का आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरित है। ऐसा जो भी कर रहें है, चाहे जाने व अनजाने, देश का बहुत बड़ा अहित कर रहें है। हमारा संकल्प है कि हम मर्यादित आचरण का पालन करें। जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर हो उसका आचरण उतना ही मर्यादित होना चाहिए। कोई भी अमर्यादित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।