• June 6, 2025 10:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उत्पाद की तेज तर्रार महिला सिपाही को सीएम करेंगे सम्मनित , जानें किन्हें मिला सम्मान ….

Nov 25, 2022

राज – 7903735887 

शराबबंदी कानून को लागू करने में मुस्तैदी से कार्य करने के लिए उत्पाद विभाग की महिला सिपाही रानी कुमारी नशामुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सम्मानित होंगी। महिला सिपाही अपने सूचनातंत्र का इस्तेमाल कर शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई में सहयोग करती रहीं हैं।

उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि शराबबंदी कानून पर सख्ती में महिला सिपाही का सराहनीय योगदान रहा। मुख्यमंत्री उन्हें सम्मनित कर रहे हैं। यह विभाग के लिए गर्व की बात है। साथ ही दूसरे सहकर्मियों के लिए यह प्रेरणादायी है।