• November 20, 2025 7:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमिश्नर के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2023

राज – 7903735887 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि के पिताजी स्व० राम प्रसाद के श्राद्धकर्म में शनिवार को शामिल होने पहुंचे। शहर के पंडित गली स्थित निवास स्थान पर जाकर मुख्यमंत्री ने स्व० राम प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकार सुबह से अलर्ट थे।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, अस्थावां विधायक जीतेन्द्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, इसलामपुर विधाय राकेश कुमार रौशन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी0 राजेन्द्र, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिवअनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।