राज – 9334160742
लहेरी थाना पुलिस ने शनिवार को खंदकपर मोहल्ला में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित मथुरिया मोहल्ला निवासी सुनील कुमार उर्फ गुलशन है। आरोपित कपड़ा दुकान चलाता है। 21 जनवरी को उस पर महिला ने दुष्कर्म का केस कराया था। जबकि, गिरफ्तार आरोपित ने बताया फंसाने की बात कह रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे उसके दुकान से पकड़ा गया। आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

