• February 25, 2026 11:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – क्लिनिक संचालक गिरफ्तार, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने प्रसूता की मौत के मामले में ससुराल में छिपे क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हिलसा के लोहरवा बिगहा गांव निवासी वीरमणि कुमार है। आरोपी हिलसा के योगीपुर रोड स्थित मां गंगा अस्पताल का संचालक है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश कुमार ग्रामीण प्रैक्टिशनर है। उसने खुद को सर्जन बता महिला का ऑपरेशन कर दिया था। क्लिनिक रजिस्टर्ड नहीं है। फरार आरएमपी मुकेश कुमार और कंपाउंडर संजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सोहपर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी प्रिती कुमारी थी।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि संचालक ससुराल में छिपा था। जिसे चंडी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि क्लिनिक और डॉक्टर रजिस्टर्ड नहीं है। ऑपरेशन करने वाला आरोपी मुकेश कुमार ग्रामीण प्रैक्टिशनर है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।