• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सहोदर भाइयों के विवाद में भिड़ंत, दो युवकों को लगी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Nov 27, 2024

राज – 9334160742 

तेलमर थाना अंतर्गत नूरनगर गांव में मंगलवार की शाम सहोदर भाइयों के विवाद में दाे पक्ष के लोग आमने-सामने होकर मारपीट व गोलीबारी करने लगे। उसी दौरान दो युवकों को गोली लग गई। मारपीट में भी कई जख्मी हुए। गोली से जख्मी राकेश और रौशन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना का कारण सगे भाइयों के बीच पुराना विवाद बताया जा हरा है। वहीं, ग्रामीणों में पैक्स चुनाव में घटना की चर्चा है। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में शिवशरण, राजीव और शंभू शरण शामिल हैं।

थानाध्यक्ष शत्रुधन साह ने बताया कि पाकड़ पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद व उनके सहोदर भाई नवल किशोर प्रसाद के बीच पुराना पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में दोनों पक्ष के सहयोगियों ने आपस में मारपीट-फायिरंग की घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से दो लोग जख्मी हुए हैं। दूसरे गांव से आए बदमाशों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।