• June 6, 2025 10:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वीडियो देख दहल गए नागरिक, दबंग कर रहे थे ईंटबाजी….

Feb 20, 2022

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ला में जमीनी विवाद में बदमाशों ने परिवार पर ईंटबाजी की। समूचा ईंट परिवार पर फेंका जा रहा था। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। बदमाश ईंट व रोड़े घर में फेंक रहे थे। पीड़ित परिवार छिपककर अपनी जान बचाई। घटना में एक युवक जख्मी हो गया। पीड़ित नेपाली रजक ने केस का आवेदन एससीएसटी थाना में दिया है।
पीड़ित ने बताया है कि वह कुछ बदमाशों ने उनकी पुस्तैनी भूमि को फर्जी तरीके से बेच दिया। कब्जा के विरोध करने पर बदमाशों ने घर पर रोड़ेबाजी की। जिसमें उनका पुत्र जख्मी हो गया। एससीएसटी थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जांचोपरांत केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।