• November 20, 2025 7:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चांद पर पहुंचा भारत: सफलता पर नागरिक मना रहे होली-दिवाली…

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2023

राज – 7903735887 

चंद्रमा पर चंद्रायन-3 के सफल लैंडिंग से देशवासियों में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरों के वैज्ञानिक के साथ देशवासियों को बधाइयां दी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अब चंदा मामा दूर नहीं, बल्कि भारत के पास हो गए हैं। वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत रंग लाई। आज विश्व भारत के वैज्ञानिकों का लोहा मान रहा है।

जिले के नागरिक मिशन मून की सफलता पर एक साथ होली-दिवाली मना रहे हैं। इस सफल्ता पर अस्पताल चौक पर लायंस क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी करते हुए दिवाली मनाई। लोगों को मिठाई खिलाकर बधाइयां भी दी। अध्यक्ष विवेक कुमार वर्णवाल, सचिव रवि कुमार, मनीश गुप्ता आदि सदस्यों ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास से आज भारत का सपना चंद्रमा पर पहुंच गया है। जो पूरे विश्व में कृतिमान स्थापित करने का काम किया है। इस पर देशवासी आज  गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी तरह मोगल कुआं में युवाओं ने फुलझरियों फोड़ लोगों को गुलाल लगाकर देश के सपने साकार होने पर बधाइयां दी। एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।