• February 24, 2026 11:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिहार सेंट्रल स्कूल के बच्चों का धमाल, लुप्त हो रही कव्वाली गाकर जीता दिल…

ByReporter Pranay Raj

Mar 4, 2023

राज- 7903735887 

शहर के पालिका मार्केट स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल शनिवार को अपना 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें बच्चों ने खूब धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्र में बच्चों ने समाज से लुप्त हो रही कव्वाली कला को बचाने का प्रयास किया। समारोह में बच्चों ने झांसी की रानी, फैशन शो, बंदे मातरम की प्रस्तुति की। जिसे देख लोग मुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में सुहानी, खुशी, प्रिया, कशिश प्रिया, निशा, साक्षी, नेहा, प्रिंस, जैद, आयुष, मनीष, आदित्य शहीद समेत अन्य बच्चों ने भाग लिया। शिक्षिका रागिनी, रेशमा, माही, रणधीर कुमार, निरंजन कुमार, शंभू कुमार, समेत अन्य ने कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया।