• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोस्ट डिवाइन पब्लिक स्कूल :- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 26, 2023

आशीष – 7903735887 

दीपनगर के राणा बिगहा स्थित मोस्ट डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। निदेशक इंद्रजीत कुमार ने बताया झंडोत्तोलन के बाद मां सरस्वती की आराधना की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों के समुचित विकास के लिए स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है। मौके पर सुजीत प्रसाद, सूर्यभूषण प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रविकांत, कल्पना, कल्याणी आदि मौजूद थे।