• June 6, 2025 11:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नि:संतान महिला की गला दबाकर हत्या, जानें घटना…

Feb 11, 2022

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के महाजगंज के खंधा में बदमाशों ने बुजुर्ग नि:संतान महिला की हत्या कर दी। शुक्रवार को शव मिलने पर वारदात का खुलासा हुआ। गले पर गहरे काले निशान से गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका मुजाहितपुर गांव निवासी स्व. शंकर महतो की 70 वर्षीया पत्नी चंद्रकांती देवी हैं।

सूचना के बाद डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।मृतका की बहन की पोती मौसम भारती ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चिकसौरा के बनवारा गांव निवासी रिश्तेदार बिनोद कुमार समेत तीन को आरोपित किया है। आरोपियों पर भूमि हड़पने की मंशा से साजिश के तहत हत्या का आरोप है। मौसमी ने बताया कि बुजुर्ग अपनी संपत्ति बहन और भाई के बच्चों के नाम करने की घोषा की थी। रिश्तेदार बिनोद उनकी जमीन बेचना चाहता था। इसकी कारण उनकी हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। भूमि विवाद में हत्या का आरोप है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।