• November 20, 2025 8:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर बच्चा चोर सक्रिय, मां को झांसा दे कर लिया …

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2023

सूरज- 7903735887 

एक बार फिर से बच्चा चोर महिला सक्रिय हो गई है। इस बार बिंद थाना इलाके से शातिर महिला ने छह माह की बच्ची की चोरी की। पिछले साल फरवरी माह में बिहार थाना क्षेत्र के एक क्लिनिक से बच्चे की चोरी हुई थी। जिसकी बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है।

ताजा घटना बिंद बाजार निवासी चुनमुन बिंद के साथ हुई। उनकी बेटी को एक शातिर महिला चुराकर भाग निकली। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताया कि वह बेटी को गोद में ले दरवाजे पर बैठी थी। पूर्व से एक अज्ञात महिला भी वहां थी। बच्ची को वह गोद में लेकर उसे दुलार करने लगी। उन्हें लगा कि महिला गांव की है। तब वह घर के अंदर आकर काम में व्यस्त हो गई। घंटे भर बाद बाहर जाने पर महिला, बच्ची समेत गायब थी। थानाध्यक्ष ने बताया इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।