• June 18, 2025 7:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटाखा फोड़ने के दौरान बच्चे की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में शुक्रवार को पटाखा फोड़ रहे किशोर की मौत हो गई। युवक मिट्‌टी के बर्तन से ढंककर पटाखा फोड़ रहा था। विस्फोट होने पर मिट्‌टी का बर्तन टूटकर किशोर की गर्दन में धंस गया। जिससे उसकी जान चली गई।

मृतक रामचंदपुर मोहल्ला निवासी स्व. सुनील कुमार के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है। किशोर की मां लुधियाना में रहकर मजदूरी करती है। किशोर मौसी के घर रहकर 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। कोरोना काल में उसके पिता की मौत हो गई थी।

परिवार ने बताया कि दोपहर में किशोर दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ रहा थ। पटाखा को मिट्‌टी के बर्तन से ढंककर वह पलीता में आग लगाया। विस्फोट होने पर मिट्‌टी के बर्तन का टुकड़ा उसकी गर्दन में जा धंसा। जिससे खून का फव्वार निकलने लगा।

परिजन जख्मी को सदर अस्पताल लाएं। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट गए। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।