• June 6, 2025 10:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री ने मखदुम कुंड का किया परिभ्रमण, चादरपोशी कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की….

Jan 21, 2021

राज – 7903735887 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर स्थित मखदुम कुंड का परिभ्रमण किया और चादरपोशी  कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौलाना मो0 अकील अख्तर एवं मो0 वकील अख्तर ने मुख्यमंत्री का स्वागत साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेटं कर किया। परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। परिभ्रमण के पश्चात उन्होनें कहा कि आप सभी जानते हैं कि मखदुम कुंड की स्थिति को और बेहतर करने के लिए यहां की बिल्डिंग के कुछ हिस्सों का पुनर्निर्माण कराया गया था और कुछ हिस्से जो बचे हुए थे, उसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इसी का जायजा लेने हम यहां आए हैं। हमारी इच्छा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। यह ऐतिहासिक स्थल है, यह मखदुम साहब का स्थल है। यहां मखदुम साहब ऊपर में ध्यान भी लगाते थे। यहीं उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। मखदुम साहब ने जितनी बातें कहीं हैं वह बहुत कम लोगों को ही जानकारी दी गई है कि क्या-क्या करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भी इस स्थल से पुराना लगाव है। यहां प्रसिद्ध मखदुम कुंड भी है। यहां हम भी अक्सर आया करते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा  कि उन्होनें  खुद मखदुम कुंड में पहले स्नान भी किया है। इस अवसर पर सांसद कौशलेद्रं कुमार, विधायक श्रवण कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक जितेद्रं कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्र  मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी  योगेद्रं सिंह, पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाथ एस0  मौजूद थे |