• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चकाचक होगा छठ घाट, नगर आयुक्त-मेयर जुटे तैयारी में…

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2024

प्रशांत – 9334160742 

बिहारशरीफ  के छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों की सुविधाएं भी बढ़ायी जाएंगी। ताकि, व्रतियों व यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। बिहारशरीफ बड़ी तकिया कला मोहल्ला में सोमवार को छठ घाट का मेयर अनिता देवी व नगर आयुक्त शेखर आनंद ने जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किया। शहर में 26 छठ घाट हैं। इनमें से आठ घाटों पर हजारों की भीड़ जुटती है। सोमवार को उन्होंने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

मेयर ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर घाटों के सौंदर्यकरण और अन्य सुविधाओं को बहाल किए जाने संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही इन घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। मेयर अनीता देवी ने वार्ड नंबर 51 के बड़ी तकिया कला गांव में स्थित पुरानी छठ घाट का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहं गंदे पानी के निकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर नाला बनवाया जाएगा। इमादपुर और तकिया कला छठ घाट का सौंदर्यीकरण करवाने की बात कही। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुमार ने नगर आयुक्त से इसे जल्द बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष छठ घाट निर्माण में देरी होने से नगर निगम को चार से पांच लाख का नुकसान उठाना पड़ता है।