• February 25, 2026 4:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के साथ मिल कर ली 20 लाख की ठगी, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 16, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने सारे थाना इलाके में छापेमारी कर 20 लाख रुपया गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी, पत्नी व दोस्त के साथ मिलकर दूसरे के प्लॉट को अपना बताते हुए, बिक्री का झांसा ठगी किया। पकड़ा गया आरोपित सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार है। फरार आरती कुमारी और धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

आरोपियों ने अस्थावां थाना क्षेत्र के मुश्तीपुर गावं निवासी सुधांशु कुमार से ठगी की थी। आरोपों में युवक ने बताया है कि उनके पिता रिटायर्ड हुए थे। शहरी इलाके में वह भूमि खरीदना चाहते थे। तीनों ने दूसरे की प्लॉट दिखा उनसे ठगी कर ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।