• June 6, 2025 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत में किसान की मौत से परिवार में कोहराम, जानें घटना…

Aug 4, 2023

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत बेलदरियापर गांव में खेत में काम करने के दौरान संदिग्ध हालत में किसान की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस करंट से मौत का अंदेशा जता रही है। मृतक 65 वर्षीय राजेंद्र जमादार हैं।
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग खेत में धान की मोरी छींट रहे थे। उसी दौरान एकाएक उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि करंट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।