• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक साथ तीन युवकों की मौत से कोहराम, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 15, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा-बिहटा मार्ग पर गुरुवार की रात ईंट ओवरलोड ट्रैक्टर के सड़क किनारे 20 फीट गहरे पानी भरे गड्‌ढ़े में गिर जाने से दबकर चालक समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। ट्रैक्टर मानपुर से ईंट लोडकर पटना जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस क्रेन से वाहन व ईंट हटाकर शवों को निकाली। मृतकों में मानपुर थाना क्षेत्र पेड़का निवासी वाहन मालिक रामाधीन यादव का 32 वर्षीय चालक पुत्र मुकेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के बसमन बिगहा निवासी उपेंद्र प्रसाद का 25 वर्षीय मजदूर पुत्र भोला कुमार और आनंदी पासवान का 28 वर्षीय पुत्र टूश कुमार शामिल है।

वाहन मालिक मृतक चालक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र मानपुर से वाहन में ईंट लोडकर पटना जा रहा था। अल सुबह उन्हें पुलिस से मौत की खबर मिली। पुत्र के साथ दो मजदूरों की भी मौत हो गई। घटना कैसे हुई इसका पता उन्हें नहीं है।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।