• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बालक समेत दो की मौत से कोहराम, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में ग्रामीणों के साथ छठ घाट की सफाई करने के दौरान तालाब में डूबकर बालक की मौत हो गई। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव निवासी राजेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार है। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह हिलसा थाना क्षेत्र के पूना गांव में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. कृष्णनयन प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र विक्कू कुमार है। परिजनों ने बताया कि युवक खेत देखने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही थी। पोखर के पास युवक का गमछा मिला। जिसके बाद गोताखोरों के सहयोग से तालाब से युवक का शव मिला।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।