• June 6, 2025 9:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परिचय समारोह की सफलता में जुटा चंद्रवंशी महासभा ,घूम-घूमकर लोगों को दे रहें न्यौता

Feb 9, 2022

अमित – 7903735887 

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा 19 व 20 फरवरी को राजगीर में परिचय सह सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसमें देशभर से महासभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उनके रहने, खाने का भी इंतजाम किया जाएगा। महासभा के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जी-जान से जुटे हैं। घूम-घूमकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने इस्लामपुर व एकंगरसराय प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया।
प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह चंद्रवंशी व महामंत्री उदय कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि दनियावां, एकंगरडीह, तेल्हाड़ा, केशोपुर, पिरोजा, इस्लामपुर मठ, बूढ़ा नगर, बड्डी, इस्लामपुर बाजार, मोहनचक आदि गांवों का दौरा किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को स्वागत किया। समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम में पूरे देश से समाज के लोग जुटेंगे। महासभा के नये पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। गांव भ्रमण में मनोज कुमार चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, अनुपम कृष्णन, सतेन्द्र चंद्रवंशी, मंटू चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, संजय राम, दीनानाथ चंद्रवंशी, श्रवण चंद्रवंशी आदि शामिल थे।