• February 25, 2026 12:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चक दे इंडिया भारत ने कोरिया व चीन ने मलेशिया को हराया…

ByReporter Pranay Raj

Nov 12, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर के बिहार खेल अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय ग्राउंड में भारतीय टीम ने कोरिया को हरा दिया। लगातार दूसरे दिन भारतीय टीम विजयी हुई। इसी तरह चीन ने मलेशिया को शिकस्त दी। जबकि, जापान और थाईलैंड का मैच टाई हो गया।

मंगलवार को हुए पहले मैच में जापान और थाईलैंड एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। जबकि, दूसरे मुकाबले में चीन और मलेशिया की भिड़ंत हुई। जिसमें चीन 5-0 से मलेशिया को हरा दिया। आखिरी मैच भारत और कोरिया के बीच हुआ। जिसमें भारत ने तीन और कोरिया ने दो गोल किया। मैच के आखिरी क्षण में भारत के खिलाड़ियों ने मैच अपने नाम किया। मंगलवार के मैच में भारत, कोरिया और थाईलैंड के तीन खिलाड़ी जख्मी हो गईं। तीनो मैच सांस रोक देनी वाली थी |