• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला से चेन स्नेचिंग, संभलकर चढ़े श्रमजीवी ट्रेन पर…

ByReporter Pranay Raj

Apr 22, 2024

सूरज  – 7903735887 

बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान एक महिला से बदमाशों ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिला बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए आई थी। श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंची उसी दौरान महिला करुणा देवी ट्रेन पर चढ़ने लगी।

उसी दौरान भीड़ में शामिल एक बदमाश ने महिला की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिला को जब अपने सोने की चेन की छिनतई का आभास हुआ तो वह चीख-चीखकर रेलवे स्टेशन पर रोने लगी।

महिला ने रेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिनों इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भीड़ञभाड़ में छिनतई होते रहती है। रेलवे स्टेशन भगवान भरोसे है। रेल थानाध्यक्ष सोम प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।