• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चेन स्नेचरों का बढ़ा हौसला, सरेशाम महिला को बनाया निशाना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2021

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड गायत्री मंदिर के समीप से तीन बदमाशों ने सरेशाम महिला चेन स्नेचिंग कर लिया। घटना के बाद महिला चोर-चोर का शोर मचाने लगी। पीड़िता गौरक्षिण निवासी डॉ. कौशलेंद्र कुमार की पत्नी मंजू देवी ने केस का आवेदन थाने में दिया है। सरेशाम हुई घटना से स्थानीय लोग पुलिस मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह किराना दुकान से सामान की खरीदारी कर पैदल घर की ओर लौट रही थीं। गायत्री मंदिर के समीप पीछे से तीन बदमााश आएं और उनके गले से सोने की चेन झपट लिया। घटना के बाद वह चोर-चोर का शोर मचाने लगी। राहगीरों ने बदमाशों को खदेड़ने का साहस नहीं किए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।