• June 22, 2025 5:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटाखे की जगह हथियार से मना रहा था दिवाली, हाे गई हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत अफजल बिगहा गांव में ट्रक चालक ने घर से बुलाकर खलासी की गाेली मारकर हत्या कर दी। मृतक 25 वर्षीय चंदन कुमार है। मौत के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी चालक राकेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजन पुरानी रंजिश में घर से बुलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि खलासी दिवाली मनाने के लिए घर से हथियार लेकर आया था। गोली फायर नहीं होने पर उसने हथियार उसे देखने दिया। उसी दौरान गोली चल गई। जिससे खलासी की जान चली गई।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार बताया कि मौत होने के बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक बताया कि खलासी दिवाली मनाने के लिए हथियार लाया था। जिससे भूलवश गोली चलने से उसकी जान चली गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।