• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गरीब और असहायों के बीच राशन बांट मनाया जन्मदिन ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2021

राज – 7903735887 

विकास मित्र एवं ऋषि परंपरा के सदस्य राकेश कुमार ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गरीब और असहायों के बीच राशन व खाद्य सामग्री का वितरण कर मनाया |

संगठन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निःस्वार्थ भाव से असहाय लोगों की सेवा करने वाला और जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा मानव धर्म निभाता है | उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि असहाय लोगों की मदद के लिए समृद्ध लोगों को हाथ बढ़ाना चाहिए। टीम के सभी सदस्य अपने अपने जन्मदिन को लोगों की सेवा करने का काम करते हैं |

टीम के सदस्य हिलसा और चंडी प्रखंड के करीब दो दर्जन गांव मलामा,गजेंद्रबीघा,अषाढ़ी, कुर्था,धरमपुर,बारहडीह, इंदौत, गुलाब चक ,कचहरिया,सैदबरही, चंदौत,रेडी,चमरबीघा,रसलपुर मदारचक,पोशंडा,श्रीनारायणपुर जाकर लोगों को राशन वितरण कर लोगों से आशीर्वाद लिया |

कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुमार,अरुण कुमार, अमित सक्सेन,मुकेश कुमार साह,मनोहर विश्वकर्मा, वैद्यनाथ जयसवाल,अशोक कुमार,गुड्डू कुमार,अजय कुमार ने सहयोग किया।