• June 6, 2025 10:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पशु चोरों ने लाठी से पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला, जाने कारण…

Oct 26, 2024

राज – 9334160742 

चिकसौरा थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक करायपरसुराय थाना इलाके के बहौदी बिगहा निवासी स्व. इंद्रदेव प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र रविंद्र उर्फ छोटे यादव हैं।
आरोपी लालदहिन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने आपसी रंजिश के कारण हत्याकांड को अंजाम दिया है।

 

इस मामले में रामदहीन यादव समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की एफआईआर करायी गयी है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने उनपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में उनकी हत्या कर दी गयी। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गये हैं।

परिजनों ने बताया कि शाम को वे खनपुरा गांव गये थे। वहां पहले से ही घात लगाये बदमाश बैठे थे। बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लाठियां बरसाने लगे। पिटाई से वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। कुछ देर बाद पता चला कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

रामदहीन के भांजे तरुण यादव के खिलाफ पटना जिले के धनरुआ थाना में लूट का मामला दर्ज है। दो दिन पहले ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गयी है। इसके बाद रामदहीन और उसका परिवार मुखबिरी का आरोप लगा रहा था। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अमन राज ने एफआईआर दर्ज करायी है। एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है |