• November 22, 2025 7:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- एनएच 20 पर हंगामा में 403 पर केस….

ByReporter Pranay Raj

Apr 14, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

किसानों ने सोमवार को एनएच 20 पर सोमवार को हंगामा किया था। किसानों का आरोप था कि स्टेडियम में सब्जी बिक्री कर लौटने के दौरान रास्ते में पुलिस उनलोगों की पिटाई कर वाहनों से जुर्माना वसूली करती है। इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने 53 नामजद व 350 अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया है।

आरोपियों पर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, लॉकडाउन उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है। अज्ञात आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया था कि बाजार समिति से सब्जी मंडी को दीपनगर स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है। जहां से लौटने के क्रम में पुलिस किसानों की बेरहमी से पिटाई की और बाइकों से जुर्माना वसूला। जिससे आक्रोशित हो सैकड़ों महिला-पुरुष किसान एनएच पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया गया था।